गलत काम करने अपनी करनी खुद भुगते- अरुण प्रकाश तिवारी

Uncategorized

फर्रुखाबाद: जनता के साथ धोखाधड़ी करने वाले व्यापारी किसी के शुभचिंतक नहीं है| मिलावट करके खाद्य सामग्री बेचना जनता की जान से खेलना है| ऐसे मिलावटखोरो के साथ व्यापार मंडल बिलकुल नहीं खड़ा होगा| गलत काम करने वाले अपनी करनी खुद भुगते| जे एन आई से बातचीत में व्यापार मंडल के वरिष्ट पदाधिकारी अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने स्पष्ट किया कि व्यापार मंडल मिलावटखोरो के साथ नहीं खड़ा होगा|

वहीँ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजीव मिश्र बोबी ने भी लिंजिगंज में छापामार कारवाही को गलत नहीं बताया| उनके मुताबिक नकली माल बेचने में व्यापार मंडल कैसे साथ देगा| लोगो की जिन्दगी से खेलने की मोहलत व्यापार मंडल नहीं देगा| किसी भी प्रकार की पैरवी नहीं की जाएगी|

वहीँ ददुआ ने ये भी कहा कि प्रशासन को छपा मारने से पहले व्यापार मंडल को साथ लेना चाहिए था|