काशीराम कालोनी की छत से कूदी छात्रा

Uncategorized

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के हैवतपुर गढ़िया स्थित काशीराम कालोनी निवासी कक्षा 9 की छात्रा पायल गुप्ता पुत्री स्व0 नंदकिशोर गुप्ता किसी बात को लेकर कालोनी की चार मंजिल छत से नीचे कूद गयी। जिससे उसे गंभीर चोटें आयी हैं। घायल छात्रा पायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल छात्रा पायल गुप्ता के पिता नंदकिशोर का स्वर्गवास 7 वर्ष पूर्व हो चुका है। पायल का पैत्रक घर बेबर में है। वह यहां काशीराम कालोनी निवासी रामप्रकाश अपने फूफा के घर पर रह रही है। पायल के फूफा रामप्रकाश ने बताया कि पायल रामानंद इंटर कालेज में कक्षा 9 की छात्रा है। पायल की तीन बहने व उसकी मां रानी गुप्ता भी साथ रहती हैं। रामप्रकाश काफी बुजुर्ग हैं। घर चलाने के लिए रामप्रकाश की पत्नी दूसरे घरों में जाकर वर्तन धोने का कार्य करती हैं।

आज किसी बात को लेकर पायल का झगड़ा हो गया। रामप्रकाश ने बताया कि वह नहा धोकर घर की छत पर चली गयी और जब पायल छत से नीचे गिर गयी तो आस पास के लोगों ने हम लोगों को सूचना दी। छत से गिरने से पायल का पैर टूट गया।