चुनाव आयोग को लुईस की प्रत्याशियता खारिज करनी चाहिएः अनंत कुमार

Uncategorized

फर्रुखाबादः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनंत कुमार ने आज भीमसेन मार्केट में प्रेस वार्ता के दौरान कानून मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद की उम्मीदवारिता खत्म करने की बात कही।

केन्द्रीय कानून मंत्री की मुस्किलों के बढ़ने का सिलसिला जारी है। आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनंत कुमार ने कहा कि कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने जो 9 प्रतिशत आरक्षण की बात कहकर आचार संहिता का उल्लंघन किया है। उस पर तो उनकी पत्नी लुईस खुर्शीद की उम्मीदवारिता को खारिज कर देना चाहिए।
मजहबी आरक्षण संविधान के खिलाफ है। पिछड़े वर्ग के लिए केन्द्र सरकार ने साढ़े चार फीसदी मजहबी आरक्षण दिया। बाद में सलमान ने 9 फीसदी आरक्षण की बात कही, वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने 18 फीसदी आरक्षण की जो घोषणा की। जिसका भारतीय जनता पार्टी कड़े रुख से विरोध कर रही है।

उन्होंने कहा कि यह लोग पिछड़े वर्ग का राजनैतिक हक छीन रहे हैं। पिछड़े वर्ग के नाम पर जिन्होंने सत्ता पायी वही उनकी बलि चढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पिछड़े वर्ग से मेरा निवेदन है कि कांग्रेस व सपा का षड़यंत्र समझें और दोनो को सत्ता में न आने दें।
उन्होंने बहुजन समाज पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की खराब स्थिति है। इसका मुख्य कारण बहुजन समाज पार्टी का कुशासन है। अब उत्तर प्रदेश की जनता विकल्प ढूंढ रही है।
अनंत कुमार ने कहा कि कांग्रेस, बसपा, सपा विनाश कर रहीं हैं और अगर भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आती है यह समाज का विकास करेगी।
पिछले वयान में सलमान द्वारा असहायों की मदद के लिए फांसी पर झूल जाने की जो बात कही थी उस पर अनंत कुमार ने कहा कि यह लोगों के भावों के ऊपर प्रहार कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत के अलावा अन्य कई वरिष्ठ भाजपाई मौजूद रहे।