किचेन शेड के पीछे मिड डे मील के बंदरबांट का विवाद

Uncategorized

फर्रुखाबाद: विकास खंड शमसाबाद के प्राथमिक विद्यालय नगला सेठ में मध्याह्न भोजन की कनवर्जन कास्ट के बंदरबांट में विवाद का ठीकरा प्रधान व प्रधानाध्यापक किचेन शेड निर्माण पर फोड़ रहे हैं।

ग्राम प्रधान गौतम ने एबीएसए को प्रधानाध्यापिका के खिलाफ पत्र देकर कहा है कि प्रधानाध्यापिका व अधिकारियों के कहने पर किचेन का निर्माण करा दिया है। 50 हजार रुपये दिये गये, नौ हजार रुपये शेष हैं। गुरुवार को अध्यापिका ने 9 हजार में से सात हजार की चेक काट कर दी। उसे बैंक में जमा करने पर बताया गया कि अध्यापिका के हस्ताक्षर फर्जी हैं। प्रधानाध्यापिका ने चेक पर हस्ताक्षर अंग्रेजी में कर दिये और बैंक खाते में हस्ताक्षर हिंदी में हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि प्रधानाध्यापिका ने उनसे अपशब्दों का भी प्रयोग किया। सूत्रों की मानें तो मामला कुछ और है। मिड डे मील के रुपये को लेकर बुधवार को भी विवाद हुआ था सूचना पर पुलिस मौके पर गयी थी, तो मामला शांत हो गया है।