विद्यार्थी परिषद ने रूस के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

Uncategorized

फर्रुखाबादः धार्मिक ग्रंथ गीता पर प्रतिबंध लगाने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई के द्वारा रूस के प्रधानमंत्री ब्लादमीर पुलिन का पुलिस लाइन के निकट पुतला फूंक दिया।
पुतला फूंकने के बाद पूर्व संयोजक शशांक शेखर मिश्र ने कहा कि ऐसा देश हमारा मित्र नहीं हो सकता है जो हमाने सम्मानीय धार्मिक ग्रंथ का सम्मान नहीं करता है। ऐसे देश के साथ हमारे प्रधानमंत्री को मैत्री पूर्ण सम्बंध नहीं रखने चाहिए।

नगर प्रमुख राजीव सिंह राठौर ने कहा कि गीता पर प्रतिबंध लगाना निंदनीय है, रूस सरकार को यह निर्णय वापस लेना चाहिए। नगर संयोजक विशाल शुक्ला ने कहा कि यदि गीता पर रूस में प्रतिबंध नहीं हटाया गया तो फतेहगढ़ विद्यार्थी परिषद इसका पुरजोर विरोध करेगा।
इस मौके पर उमेश राठौर, अनुराग पाठक, आलोक दुबे, दीपक राठौर, अखिल पाठक, आनंद किशोर आदि रहे।