बिना अनुमति के हरे पेड़ो का किया कटान, अबैध प्लाटिंग का भी श्री गणेश

Uncategorized

traeeफर्रुखाबाद: करोड़ो रुपये की भूमि की बिक्री कर उसमे लगे फलदार हरे पेड़ो को काटने का काम चल रहा है| इसके लिये कोई अनुमति नही ली गयी है| प्रशासन को भनक तक नही लगी| बुधबार को जब पेड़ काटने के दौरान एक मजदूर गिरकर घायल हो गया तब घटना का खुलासा हुआ|

शहर क्षेत्र के ठंडी सड़क स्थित जिला उद्योग केंद्र के निकट करोड़ो की भूमि को बिना किसी लिखा पढ़ी के खरीद लिया गया| जमीन को सपा नेता से एक कोल्ड मालिक ने खरीद लिया| बिना लिखा पढ़ी कराये ही उस भूमि पर खड़े फलदार पेड़ो को काटने का काम शुरू हो गया| बुधबार को जब एक मजदूर अचानक पेड़ काटते हुये नीचे गिर गया| जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया| घायल मजदूर को लोहिया अस्पताल लाया गया| मजदूर बब्बन पुत्र सफी आलम निवासी गढ़ी अब्दुल मजीद को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराने लाये युवक ने खटकपुरा निवासी एक सपा नेता का नाम बताया है|

जिला वन अधिकारी देवेश श्रीवास्तव ने बताया की उन्होंने किसी तरह की कोई अनुमति पेड़ काटने की नही दी है| यदि आम का पेड़ कटा है तो कार्यवाही की जायेगी| सिटी मजिस्ट्रेट पीके जैन ने बताया जाँच कर कार्यवाही की जायेगी|