कांग्रेस के भोजपुर प्रत्याशी के साथ लुईस का जनसंपर्क

Uncategorized

फर्रुखाबाद: कांग्रेस युवराज राहुल गांधी के दौरे को लेकर आज सदर प्रत्याशी लुईस खुर्शीद व एसपीजी के डीआईजी ने भोजपुर विधान सभा प्रत्याशी रामसेवक यादव के साथ जन सभा की रणनीति बनायी|

राहुल गांधी के १५ व १६ दिसंबर को जनसभा के चलते लुईस खुर्शीद कोई कमी छोड़ती नजर नहीं आ रही है| जिससे जन सभा में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है| कांग्रेस के भोजपुर प्रत्याशी रामसेवक यादव ने लुईस खुर्शीद, प्रदेश कोआर्डीनेटर प्रमोद कुमार सिंह व एसपीजी के डीआईजी के साथ गहन मंत्रणा कर जन सभा को संबोधित करने की रणनीति बनायी|

इस दौरान रामसेवक यादव ने बताया कि करीब दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टरों से भोजपुर विधान सभा के समर्थक राहुल की जन सभा को सफल बनाने के लिए इकट्ठा होंगे| राहुल गांधी की इस जन सभा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने की पूरी उम्मीद है|

इस दौरान राज्य सभा सदस्य व कांग्रेस प्रदेश प्रभारी परवेज हाशमी, प्रदीप राठौर, अनिल मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे|