राज्यकर्मियों को जल्द मिल सकता है डीए का तोहफा

Uncategorized

राज्य कर्मी डीए के मामले में केंद्रीय कर्मचारियों के मुकाबले चार माह पीछे चल रहे हैं। केंद्रीय कर्मियों को जुलाई-2011 से 58 फीसदी डीए मिल रहा है जबकि राज्य कर्मियों को 51 फीसदी डीए का भुगतान किया जा रहा है।

कर्मचारी लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि केंद्रीय कर्मियों को जैसे ही डीए वृद्धि का लाभ दिया है, उसके तुरंत बाद उनके लिए भी डीए वृद्धि की घोषणा कर दी जाए। उच्च पदस्थ प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जल्द ही प्रदेश के राज्य कर्मियों को जुलाई-2011 से महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि का लाभ मिल जाएगा। गत दिनों कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति और मुख्य सचिव के बीच हुई वार्ता के बाद शासन स्तर से लिखित आश्वासन दिया जा चुका है।