महर्षि कश्यप की शोभायात्रा में उमड़ी भीड़

Uncategorized

kashyap shbhaaफर्रुखाबाद: रविवार को महर्षि कश्यप की शोभा यात्रा में भीड़ देखने लायक थी|महिलाओ के साथ बच्चे भी थिरकते नजर आये| जगह जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया|

नगर के ठंडी सड़क स्थित एक गेस्ट हाउस से शोभा यात्रा का प्रारम्भ बेबर की ब्लाक प्रमुख कुसुमलता कश्यप ने किया| शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होती बढ़पुर मंदिर के निकट समाप्त हुई| शोभायात्रा के साथ में ही बाइक जुलुस भी निकाला गया| यात्रा का जगह-जगह फूलमालाओं से स्वागत किया गया|

इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष सुदर्शन लाल, सपा नेता अजय कश्यप, मिस्री लाल, सुरेश चन्द्र, केके कश्यप आदि लोग मौजूद रहे|