पति से झगड़ा होने पर 80 वर्षीय वृद्धा की जहर पीने से मौत

Uncategorized

फर्रुखाबाद: जिला हरदोई थाना पाली के ग्राम मदारपुर निवासी जयराम की ८० वर्षीय पत्नी उर्मिला ने पति से झगड़ा होने के कारण ताव में आकर जहर पी लिया| जिससे उसकी जीवन लीला समाप्त हो गयी|

कहा जाता है कि प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती है| पति पत्नी तो सात जन्म ही नहीं बल्कि जन्मो जन्म का रिश्ता होता है| इस रिश्ते में कभी प्यार है तो कभी तकरार भी| नयी नवेली दुल्हनों को तो फांसी व जहर पीते तो देखा व सूना ही होगा लेकिन क्या ८० वर्षीय किसी वृद्धा को जिसके ६०, ५५, ४० व ३२ की उम्र के पुत्र व पुत्रियाँ हो और जीवन के सारे सावन देख लिए हो वह पति से झगड़ा होने पर जहर पीकर आत्महत्या कर ले यह बात हजम नहीं होती| लेकिन यह वाक्या बिलकुल सच है|

मृतक उर्मिला के ५५ वर्षीय पुत्र विक्रम ने बताया कि मेरा परिवार भरा पूरा है| जिसमे दो भाई व दो बहने हैं जो खुद दादा बन चुके हैं| एक बहन कुछ समय पहले खत्म हो चुकी है| विक्रम के अनुसार वृद्ध माता-पिता में आपस में काफी प्रेम था| इसके बावजूद भी दोनों की आपस में लड़ाई अक्सर हो जाया करती थी| पिता जयराम काफी समय से बीमार भी चलते है व चारपाई से उठ भी नहीं पाते|

बीती शाम लगभग २ बजे दोनों का आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया| ताव में आकर माँ बोली लो अब हम ज़िंदा ही नहीं रहेंगे तो किससे लड़ोगे| इतना कहकर माँ आने किसी समय जहरीला पदार्थ पी लिया| हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल लाया गया| जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई|