मछली मारने गए युवक की काली नदी में डूबने से मौत

Uncategorized

फर्रुखाबाद: थाना जहानगंज के ग्राम अजीजलपुर निवासी ईनाम खां मछली मारने के चक्कर में काली नदी में डूबकर मर गया|

मिली जानकारी के मुताबिक़ अजीजलपुर के मोहम्मद ईनाम खां पुत्र ईवात खां जोकि मजदूरी करता था| उसके एक डेढ़ वर्षीय पुत्र भी है| बीती शाम करीब ६ बजे ईनाम खां मछली मारने के लिए काली नदी गया| मछली मारते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया| उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी|

घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों व परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला व उसका अंतिम संस्कार कर दिया|

१० दिन से गायब रिटायर्ड फ़ौजी की दो पुत्रियाँ

फर्रुखाबाद: कमालगंज निवासी रिटायर्ड मृत फ़ौजी की १९ वर्षीय पुत्री रीना व २१ वर्षीय जानकी ( परिवर्तित नाम) २७ सितम्बर को घर से मूल निवास बनवाने तहसील गयीं थी व आज तक लौट कर नहीं आयीं| गायब युवतियों की माँ बिठोला देवी ने वताया कि किसी ने मेरी पुत्रियों का अपहरण कर लिया है| जिसकी तहरीर पुलिस को दी गयी|