जाक्रपा महिला मोर्चा की आक्रोशित महिलाओं ने एसपी का पुतला फूँका

Uncategorized

फर्रुखाबाद: आध्यात्मिक केंद्र पर पुत्री प्रीती की तलाश में आई सरोज बाथम के समर्थन में पहुँची जनक्रांति पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शकुन्तला शाक्य व महिला समर्थकों से कोतवाली नगर एस एस आई योगेन्द्र पाल शर्मा की तीखी झड़प हो गयी थी|

गुस्साए एस एस आई ने इंस्पेक्टर कालूराम को मोबाइल फोन पर सूचित कर घटना की जानकारी दी| सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर कालूराम दोहरे ने पुत्री की तलाश में आई माँ सरोज को आड़े हाँथ लेकर महिलाओं पर बुरी तरह बरस पड़े| जिसके चलते प्रीती की माँ सहित जनक्रांति पार्टी महिला मोर्चा की महिलाओं को सुभद्रा वर्मा महिला थाने ले गईं थी|

जिस कारण जनक्रांति पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शकुन्तला शाक्य व महिला समर्थकों ने जसमई चौराहा पर एसपी का पुतला फूंककर पुलिस प्रशासन मुर्दावाद जनक्रांति पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाकर विरोध जताया|