3 साल की दलित मासूम को बनाया हवस का शिकार

Uncategorized

फर्रुखाबाद: घर के बाहर खेल रही 3 साल की मासूम प्राची खेलते खेलते मक्का के खेत की तरफ चली गयी| 2 अज्ञात युवकों ने इस अबोध बालिका के हवास का शिकार बना कर लहूलुहान हालत में छोड़ दिया और फरार हो गये| काफी देर तक बच्ची के वापस ना आने पर ताऊ महेश दिवाकर ढूँढने निकले तो प्राची खेत में बिलखती मिली|

थाना जहानगंज के ग्राम लक्ष्मण नगला निवासी मनोज कुमार दिवाकर की 3 वर्षीय पुत्री प्राची(काल्पनिक नाम) घर के बाहर खेल रही थी| खेल खेल में प्राची खेत की तरफ  चली गयी| वहां पर मोजूद 2 युवकों ने प्राची को पकड़ कर पास ही खजांची के मक्के के खेत में ले गये| जाहाँ दोनों युवकों ने मासूम के साथ दुराचार किया| बाद में यह युवक लहू लुहान बच्ची को लगभग 200 मीटर दूर ले जाकर छोड़ कर फरार हो गए|

लोहिया अस्पताल में मेडिकल के लिए लाये प्राची के ताऊ महेश चंद ने बताया कि सुबह 11 बजे हम लोग मक्का काट रहे थे| प्राची घर के बाहर खेल रही थी| जब काफी देर तक प्राची घर नहीं आई तो हम सभी प्राची को तलाशते हुये घर से 500 मीटर कि दूरी पर स्तिथ खजांची के खेत कि तरफ गये| वाहं पर प्राची लहूलुहान हालत में रोते हुये मिली| पूछने पर बताया कि 2 युवकों ने प्राची के साथ दुष्कर्म किया है|

महेश चंद ने बताया कि हम सभी ग्रामवासी प्राची को लेकर थाना जहानगंज गये| तहरीर दे दी है| पुलिस ने लोहिया अस्पताल में मेडिकल परिक्षण के लिए भेजा है|

लोहिया अस्पताल में डॉ. शुभा मिश्र ने बताया कि बच्ची का परीक्षण कर लिया गया है| स्लाइड तैयार कर ली गयी है| एक्सरे कल कराया जाएगा|