अपडेट: अन्ना ने की जनलोकपाल के बिना ‘मैदान’ नहीं छोड़ने की घोषणा

Uncategorized

03:00 बजे।रामलीला मैदान पहुंचने पर अन्‍ना हजारे ने कहा कि भ्रष्‍टाचार के खिलाफ देश में अहिंसा के साथ नई क्रांति होगी। उन्‍होंने आंदोलनकारियों से आह्वान किया कि किसी भी कीमत पर जोश कम नहीं होना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि जब तक देश को जनलोकपाल बिल नहीं मिलेगा, वे सभी मैदान नहीं छोड़ेंगे।

मैदान के मंच से अन्‍ना ने लोगों को याद दिलाया देश में 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन हुआ था। इसके बाद अंग्रेज तो देश से चले गए, पर भ्रष्‍टाचार और गरीबी रह गई। अब इस भ्रष्‍टाचार को भी देश से भगाना है। उन्‍होंने कहा कि हम गरीब तबके को न्‍याय दिलाने के लिए लड़ रहे हैं। अन्‍ना हजारे ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा, ‘कभी झुकना नहीं। अन्‍ना रहे न रहे, पर क्रांति की मशाल जलती रहनी चाहिए है।’ अन्‍ना ने कहा कि युवा शक्ति देश की शक्ति है। भारत में अब एक नई क्रांति करनी है।

सशक्‍त लोकपाल बिल के लिये अनशन पर बैठे अन्‍ना हजारे का आज चौथा दिन है। अनशन के तीसरे दिन सरकार ने अन्‍ना हजारे की कुछ शर्तों को मानते हुए उन्‍हें रामलीला मैदान में अनशन करने की अनुमति दे दी है। अन्‍ना आज 11 बजे अपने हजारों समर्थकों के साथ पहले राजघाट और फिर उसके बाद रामलीला मैदान जायेंगे।

03:40 बजे। मशहूर कवि डॉ. कुमार विश्‍वास ने समर्थको को संबोधित करते हुए कहा कि ‘दुआ करो सलामत रहे अन्ना की तबियत..ये एक चिराग कई आंधियो पर भारी है’।

03:32 बजे। धीरे-धीरे अन्‍ना के समर्थकों की संख्‍या बढ़ रही है। अभी-अभी डाक्‍टरों की टीम अन्‍ना का मेडिकल चेकअप कर रही ह‍ै। अन्‍ना का शक्‍ल को देखकर यह कहा जा सकता है कि अनशन के 78 घंटे बाद भी अन्‍ना का स्‍वास्‍थय बिल्‍कुल ठीक है।

03:20 बजे। अनशन स्‍थल पर अन्‍ना हजारे का साथ देने के लिये पहुंचे गये है राजा बुंदेला। राजा बुंदेला ने कहा कि देश को अब एक जूट होकर लड़ना होगा। अन्‍ना के समर्थन में राजा बुंदेला ने कहा कि भारत का युवा वर्ग अब जाग चुका है ऐसे में बदलाव आना निश्चित है।

03:05 बजे। अन्‍ना के समर्थकों का जोश बढ़ा रहा है। लागातार बारिश के बाद भी समर्थकों का हुजूम रामलीला मैदान पर उमड़ा हुआ है। किरण बेदी और कुमार विश्‍वास ने कमान संभाल ली है।

02:52 बजे। अन्‍ना हजारे ने कहा कि युवा जाग गये है और अब देश में क्रांती आयेगी। उन्‍होंने कहा कि हमे सिर्फ लोकपाल बिल नहीं बल्कि पूरा परिवर्तन लाना है।

02:45 बजे। किरण बेदी ने कहा कि पुलिस, फायर ब्रिगेड और हेल्‍प लाइन जैसे कई नंबर मौजूद है मगर यहां भ्रष्‍टाचार का कोई नंबर नहीं है। उन्‍होंने कहा कि जैसे पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिये 100 नंबर डासल किया जाता है वैसे ही भ्रष्‍टाचार का एक नंबर हो जिसे कभी भी डॉयल कर शिकायत दर्ज करायी जा सके। हमें इस संबंध में 101 नंबर चाहिए।

02:44 बजे। अन्‍ना अनशन पर बैठ गये हैं और कमान उनकी सहयोगी किरण बेदी ने संभाली है। किरण्‍ा बेदी समर्थकों को संबोधित कर रही है। हजारों की संख्‍या में समर्थकों का हुजूम रामलीला मैदान में मौजूद है।

02:35 बजे। सरकारी डाक्‍टरों की टीम अन्‍ना हजारे का मेडिकल चेकअप कर रहे हैं। आपको बताते चलें कि अन्‍ना का वजन 3 किलो कम हुआ है मगर हौसला कुंटलों बढ़ा है।

02:33 बजे! अन्‍ना के आंदोलन में मंच संचालन करते हुए कुमार विश्‍वास ने समर्थकों का जमकर हौसला आफजाई किया।

02:26 बजे। अन्‍ना हजारे ने कहा कि जबतक जन लोकपाल बिल पास नहीं होगा तब तक रामलीला मैदान नहीं छोड़ेंगे। और अब तो जान जाये या कुछ भी मगर देश को भ्रष्‍ट मुक्‍त करा कर ही रहूंगा।

02:24 बजे। अन्‍ना को कमजोरी आयी। उन्‍होंने कहा कि कमजोरी आने की वजह से मैं अभी थोड़ा कम बोलूंगा, लेकिन ठीक इसी के बाद उन्‍होंने अपनी आवाज़ बुलंद करते हुए कहा- भारत माता की जय।

02:19 बजे।
अन्‍ना हजारे ने कहा- सरकार की गुंडागर्दी खत्‍म हो न हो, आजादी की दूसरी लड़ाई शुरू हो चुकी है। बारिश के बीच अन्‍ना का संबोधन जारी है।

02:15 बजे।
अन्‍ना हजारे रामलीला मैदान पहुंच गये। यहां इस समय मूसलाधार बारिश हो रही है। लेकिन बारिश के बावजूद लोगों का जोश व उत्‍साह लगातार बढ़ता जा रहा है। मंच को इस समय कुमार विश्‍वास संबोधित कर रहे हैं।

02:01 बजे। राजघाट में बाबू को श्रद्धाजंली के बाद बाबा वापस पहुंचे अपनी गाड़ी में। मजेदार बात यह रही कि वापस लौटते समय अचानक बारिश शुरु हो गई। बारिश शुरु होते ही अन्‍ना ने फौरन दौड़ लगा दी। इससे साफ हो गया कि अन्‍ना पूरी तरह से स्‍वस्‍थ हैं।

01:52 बजे। राजघाट पर महात्‍मा गांधी के समाधी पर माथा टेका ठोटे गांधी अन्‍ना हजारे। अन्‍ना के समर्थकों को उनमें गांधी की झलक दिखाई देती है।

01:46 बजे। अत्‍यधिक भीड़ होने के कारण अन्‍ना की रफ्तार काफी धीमी है मगर उनके और समर्थकों का हौसला काफी मजबूत है। पुलिस ने चारों तरफ से अन्‍ना को घेरे हुए है।

01:42 बजे। महात्‍मा गांधी की समाधी की ओर बढ़ रहे हैं अन्‍ना हजारे। लगभग 4 हजार की संख्‍या में मौजूद है समर्थक। इसके बाद अन्‍ना इंडिया गेट के लिये रवाना होंगे।

01:38 बजे। राजघाट के पास डाक्‍टरों ने किया अन्‍ना हजारे का मेडिकल चेकअप। काफिले के साथ ही आये थे डाक्‍टर। एक कमरे में ले जाकर थोड़ी देर तक हुआ चेकअप।

01:36 बजे। अन्‍ना तुम संघर्ष करो हम तुम्‍हारे साथ है, वंदे मांतरम और भारत माता की जय के जयकारे से गूंज रहा है राजघाट। महात्‍मा गांधी के समाधी के पास लोग कर रहे हैं उनका इंतजार।

01:32 बजे। अन्‍ना इनोवा से उतर गये हैं और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्‍वीकार कर रहे हैं। अभी यह साफ नहीं दिख पा रहा है कि अन्‍ना हजारे अकेले हैं या उनके साथ कोई और भी है।

01:30 बजे। अन्‍ना हजारे राजघाट पहुंच चुके हैं। लोगों ने हाथों में तिरंगा लिया हुआ है और आजादी की दूसरी लड़ाई के नायक के स्‍वागत में नारेबाजी कर रहे हैं।

01:20 बजे। इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन के वालेंटियर अन्‍ना के पीछे मोटरसाइकिल से चल रहे हैं। पुलिस चाहती ह‍ै जल्‍द से जल्‍द राजघाट पहुंच जायें अन्‍ना।

01:05 बजे। मायापुरी तक समाप्‍त हो गई है की अन्‍ना की रैली। अब राजघाट के लिये बढ़ गये हैं अन्‍ना हजारे। राजघाट में गांधी की अराधना करने के बाद आगे बढ़ेंगे अन्‍ना हजारे।

12:58 बजे। ट्रक रूपी रथ से उतर कर सफेद रंग की इनोवा में सवार हो गये है अन्‍ना हजारे। अन्‍ना हजारे अब इनोवा कार से राजघाट जा रहे हैं। समर्थकों का भारी हुजूम अन्‍ना के साथ जा रहा है।

12:55 बजे। अन्‍ना की रैली में रंग चुका है दिल्‍ली। साथ ही साथ पूरे देश में लोग अपने-अपने तरीके से कर रहे हैं अन्‍ना का समर्थन। दिल्‍ली की सड़कों पर भारी जाम है मगर लोगों के चेहरे पर कोई सिकन नहीं हैं।

12:50 बजे।
सड़क के किनारे खड़े लोग भी कर रहे हैं अन्‍ना का स्‍वागत। अन्‍ना हजारे भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्‍वीकार कर रहे हैं। लोगों का हौसला इस कदर बढ़ गया है कि नारेबाजी का दौर समाप्‍त नहीं हो रहा है।

12:43 बजे।
अन्‍ना की रैली मायापुरी पहुंच चुकी है। यहां पहुंचने के बाद अन्‍ना लोगों का समर्थन स्‍वीकार कर रहे हैं। इसके बाद कार में बैइ कर अन्‍ना राजघाट पहुंचेंगे।

12:36 बजे। रैली के दौरान आम नोग भी जुड़ रहे हैं अन्‍ना के समर्थन में। रिक्‍शा चालक, ऑटो वाले के साथ ही साथ दुकानदारों ने अपना दुकान बंद कर दिया है और अन्‍ना के साथ जुड रहे हैं।

12:32 बजे। अन्‍ना की रैली पहुंची मायापुरी। मायापुरी में है कड़ी सुरक्षा। सिर्फ मायापुरी में तैनात हैं 5 हजार पुलिसकर्मी। हल्‍की हुई बारिश और बढ़ता जा रहा है लोगों का हौसला।

12:15 बजे। भारी मात्रा में किन्‍नरों का हुजूम अन्‍ना के समर्थन में रामलीला मैदान में उपस्थित है। अन्‍ना का इंतजार कर रहे किन्‍नर भ्रष्‍टाचार के खिलाफ कर रहे हैं नारेबाजी।

12:12 बजे। बारिश के बाद भी अन्‍ना की लीला के लिये तैयार है रामलीला। अनशन स्‍थल पर लोगों का हौसला बढ़ा रही है किरण बेदी। जनकपुरी पहुंच चुकी है अन्‍ना की रैली।

12:07 बजे। भारी बारिश के बीच अन्‍ना का सफर जारी है। कड़ी सुरक्षा में 3 किमी तक सड़कों पर मौजूद है भीड़। राजघाट पर भी मौजूद है अन्‍ना के समर्थक।

12:02 बजे। अन्‍ना की रैली का रास्‍ता लाखों लोगों के समर्थन से पटा हुआ है। लोग भ्रष्‍टाचार मुक्‍त देश का सपना लिये अन्‍ना हजारे के पीछे-पीछे चल रहे है।

11:58 बजे। दूसरी आजादी के छोटे गांधी के समर्थन में दिल्‍ली की सड़कों पर उमड़ा भारी जन सैलाब। मायापुरी की तरफ बढ़ रहा है अन्‍ना का काफिला|

11:54 बजे। ट्रक रूपी रथ पर सवार हुए अन्‍ना हजारे और स्‍वीकार किया लोगों का अभिवादन। जोश में दिख रहे हैं अन्‍ना हजारे और मायापुरी की तरफ जा रहे हैं।

11:50 बजे। अन्‍ना ने कहा मैं रहूं न रहूं आंदोलन की मशाल जलाये रखना वतन वालों। देश में क्रांति की शुरुआत हो चुकी है और जबतक देश पूरी तरह से देश आजाद न हो क्रांति जारी रहेगी।

11:50 बजे। अन्‍ना ने कहा मैं रहूं न रहूं आंदोलन की मशाल जलाये रखना वतन वालों। देश में क्रांति की शुरुआत हो चुकी है और जबतक देश पूरी तरह से देश आजाद न हो क्रांति जारी रहेगी।

11:45 बजे। आखिरकार अन्‍ना की कैद से आजाद हो गया तिहाड़ जेल। अन्‍ना अपने समर्थकों को संबोधित करने जा रहे हैं। लोगों का हुजूम अन्‍ना को देखने के लिये बेकरार

11:41 बजे।
अन्‍ना के बाहर आते ही जेल के बाहर लोगों का उत्‍साह कई गुना बढ़ गया है। लोगों ने नारेबाजी तेज कर दी है।

11:30 बजे। तिहाड़ जेल में एडमिनिस्‍ट्रेटिव ब्‍लॉक से अन्‍ना हजारे निकल चुके हैं, जल्‍द ही वो जेल से बाहर आयेंगे। उम्‍मीद है कि यहां अन्‍ना हजारे लोगों को संबोधित करेंगे।

11:15 बजे। हरियाणा से खबर आयी है कि वहां की खाप पंचायतें भी अन्‍ना हजारे के समर्थन में सड़क पर उतर आयी हैं।

11:05 बजे। अब आधे घंटे बाद तिहाड़ से निकलेंगे अन्‍ना हजारे।

11:00 बजे। रामलीला मैदान में भगवान की लीला, तेज बारीश

10:50 बजे। थोड़ी ही देर में जेल से बाहर आयेंगे अन्‍ना।

10:30 बजे। अन्ना की सुरक्षा के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गईं । रामलीला मैदान में भी भारी सुरक्षा बल तैनात

10:15 बजे। दिल्‍ली पुलिस ने तय किया अन्‍ना हजारे रामलीला मैदान तक जाने का रूट मैप। तिहाड़ जेल से निकलकर मायापुरी, राजघाट फिर इंडिया गेट होते हुए अन्‍ना हजारे पहुंचेंगे रामलीला मैदान

10:00 बजे। किरण बेदी ने कहा कि अन्‍ना अनशन से पहले देंगे अमर शहीदों को श्रद्धाजंली।

9:45 बजे। मायापुरी तक ही जुलूस के साथ जायेंगे अन्‍ना हजारे और उसके बाद एक बंद गाड़ी से राजघाट पहुंचेंगे।

9:40 बजे।
मायापुरी तक जुलूस में अन्‍ना हजारे के साथ चलेंगी किरण बेदी

9:30 बजे।
रामलीला मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

9:00 बजे।
अन्‍ना और समर्थकों के जुलूस के साथ नहीं जायेंगे अरविंद केजरिवाल

8:45 बजे।
दिल्‍ली पुलिस तय करेगी अन्‍ना हजारे के अनशन का रूट

8:30 बजे। भोजपूरी फिल्‍मों के सुपर स्‍टार मनोज तिवारी भी पहुंच सकते हैं रामलीला मैदान

8:15 बजे। अन्‍ना से मिलने तिहाड़ जेल पहुंचे फिल्‍म अभिनेता नाना पाटेकर

8:00 बजे। अरविंद केजरिवाल ने कहा कि सादगी के साथ अनशन स्‍थल जायेंगे अन्‍ना।

7:45 बजे। खूले ट्रक पर सवार होकर अन्‍ना हजारे समर्थकों को संबोधित करते हुए राजघाट जायेगे। राजघाट में महात्‍मा गांधी की अराधना के बाद समर्थकों के साथ अनशन स्‍थल पर जायेंगे अन्‍ना।

7:30 बजे। अन्‍ना को तिहाड़ जेल से रामलीला मैदान तक ले जाने के लिये विशेष ट्रक का इंतजाम किया गया है।

7:15 बजे। अन्‍ना हजारे तिहाड़ जेल से 11 बजे आयेंगे बाहर। तिहाड़ से बाहर आने के बाद अन्‍ना जेल के बाहर ही अपने समर्थकों को संबोधित करेंगे।

7:00 बजे। अन्‍ना हजारे के अनशन के लिये रामलीला मैदान पूरी तरह से तैयार है। मैदान की सफाई अंतिम चरण में हैं।

गुरुवार को सरकार और अन्‍ना टीम के बीच काफी खिंचातानी के और उठापटक के बाद अंतत: सरकार ने अन्‍ना हजारे के सामने घुटने टेक दिया और अन्‍ना को उनकी शर्तों पर अनशन करने की मंजूरी दे दी। मंजूरी मिलने के बाद पहले तो ऐसा कहा जा रहा था कि अन्‍ना गुरुवार की दोपहर तिहाड़ जेल से बाहर आ जायेंगे। मगर रामलीला मैदान की तैयारियां पूरी न होने के चलते अन्‍ना ने आज रामलीला मैदान जाने का फैसला लिया और आज 11 बजे वह तिहाड़ जेल से बाहर आयेंगे। वहीं दूसरी तरफ तिहाड़ जेल के बाहर लोगों का जमावड़ा लगाहुआ है और काफी संख्‍या में लोग रामलीला मैदान की तरफ रुख कर चुके हैं।