तीन घरो से चोरो ने उड़ाये लाखो के नकदी जेबर

Uncategorized

chori 348फर्रुखाबाद:(जहानगंज) बीती रात चोरो ने थाना क्षेत्र के ग्राम दानमंडी में अपना कारनामा कर दिया| गाँव के तीन घरो से लाखो के नकदी जेवर चोरी कर चोर चम्पत हो गये| घटना के सम्बन्ध में पुलिस जाँच कर रही है|

गाँव के सुरेन्द्र दीक्षित के घर चोरो ने कमरे का ताला तोड़कर तीन सिलेंडर व साइकिल उड़ा दी |इसके बाद चोरो ने बबलू दीक्षित के घर को अपना निशाना बनाया| बबलू अपनी माँ कमला, पत्नी प्रवीना, भाभी रंजना व पुत्र देव व पुत्री दिव्य के साथ घर के आंगन में सो रहे थे| चोरो ने कमरे में घुसकर तकरीबन 70 हजार रुपये नकद के साथ साथ महिलाओ के कीमती जेबरात पर हाथ साफ़ कर दिया|

वही दयानन्द बाथम के घर में चोरो ने कहर ढाया| चोरो ने उसके घर से भी नकदी जेबर साफ कर दिये| दयानन्द ईंट बनाने का काम करता है वह बीते दिन ही घर लौटा था| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची|