गंगा खतरे के निशान के पार, कई गाँव बाढ़ की चपेट में

Uncategorized

फर्रुखाबाद: नरौरा बाँध से छोड़े गए पानी से गंगा नदी रौद्र रूप धारण करती जा रही है| जिस कारण ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया|

गंगा नदी में आज नरौरा बाँध से १२०६३३ क्यूसेक पानी छोड़े जाने से खतरे के निशान को पार कर गया है| गंगा नदी का जलस्तर १३६.६५ सेमी व रामगंगा का जलस्तर १३५.२० सेमी पर है|

जलस्तर बढ़ने से शमसाबाद क्षेत्र के गाँव सैदपुर, बाजीदपुर, जमुनियन नगला गंगा नदी में समा गए| दिनोंदिन बढ़ रहे जलस्तर से लोगों में काफी भय व्याप्त हो गया है| लोग सडकों के किनारे झोपड़ियां डालकर अपना गुजारा करने को विवश हो गए हैं|