जमीन विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से वृद्ध की ह्त्या

Uncategorized

फर्रुखाबाद: खेत की मेड़ काटने के विवाद में कुल्हाड़ी मारकर वृद्ध विश्राम सिंह यादव की हत्या कर दी गई| पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया|

थाना कम्पिल के ग्राम हकीकतपुर निवासी ७० वर्षीय विश्राम सिंह को बीते दिन लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था| जिसकी आज दोपहर बाद लोहिया अस्पताल में मौत हो गई|

खेत की मेड काटने के विवाद में बीते दिन सायं ५:३० बजे विरोधियों ने विश्राम सिंह के घर में हमला बोल दिया| कुल्हाड़ी व लाठी डंडों से हमलाकर विश्राम सिंह के पुत्र लाल सिंह की पत्नी सुशीला देवी व १० वर्षीय बेटे भूपेन्द्र को घायल कर दिया था|

लाल सिंह ने बताया कि मैंने हमलावर हर श्याम व उनकी पत्नी ममता तथा रजनेश व रामदास के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी| पुलिस ने किसी भी हमलावर को गिरफ्तार नहीं किया|