शराब के लिये पैसे न देने पर पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला, सलहज घायल

Uncategorized

FARRUKHABAD : शरबी पति ने शराब के लिये पत्नी से पैसे लेने को लेकर विवाद शुरू किया और जब पैसे मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आयी तो उसने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। पिट रही अपनी ननद को बचाने  आयी सलहज को भी खिसियाये जीजा ने पीट कर घायल कर दिया। दोनो महिलाओं को पुलिस ने लोहिया अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डाक्टर बदनसीब गुड्डी को नहीं बचा सके। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। गुड्डी के भाई ने बताया कि उसका शराबी जीजा पैसे के लिये पूर्व में अपनी सास की भी हत्‍या कर चुका है। पुलिस ने आरोपी पति जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

vinod police kiran[bannergarden id=”8″]

शनिवार को प्रातः तकरीबन 7 बजे जितेन्द्र ने अपनी पत्नी गुड्डी उर्फ सुमन को पीटना शुरू कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गयी। उसको बचाने गयी जितेन्द्र की सलहज किरन को भी पीट दिया। जिससे दोनो गंभीर रूप से जख्मी हो गये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो घायल महिलाओं को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान गुड्डी की मौत हो गयी। पुलिस ने गुड्डी के पति जितेन्द्र उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया।

जितेन्द्र शराबी है और आये दिन पत्‍नी के साथ मारपीट करता है। उसने कई बार अपनी सास के साथ भी मारपीट की। जितेन्द्र के साले विनोद ने आरोप लगाया कि बीते 18 जनवरी 2013 को जितेन्द्र ने उसकी मां छोटी बिटिया को पैसे लेन देन को लेकर मारपीट की थी। जिससे उसकी मौत हो गयी थी। फिर भी वह नहीं सुधरा और अक्सर उसकी बहन गुड्डी व विनोद के साथ मारपीट करता रहता था।

[bannergarden id=”11″]

विदित है कि विगत 9 जुलाई 1989 को अंगूरी बाग निवासी सूरजपाल ने अपनी पुत्री गुड्डी का विवाह राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जैनापुर निवासी रामप्रकाश के पुत्र जितेन्द्र उर्फ मुन्ना चौहान के साथ किया था। शादी के कुछ समय बाद सूरज पाल चल बसे। अब घर पर उनकी पत्नी छोटी बिटिया रह रही थी। सूरजपाल के दो ही संतानें थीं, एक गुड्डी जिसका विवाह कर दिया था और दूसरा पुत्र विनोद चौहान जो अपनी मां छोटी बिटिया के साथ अंगूरी बाग में रह रहा था। जितेन्द्र की सास छोटी बिटिया ने अंगूरीबाग स्थित अपने मकान को दामाद व लड़के में आधा आधा बांट दिया था। जिसमें जितेन्द्र व विनोद अपने अपने परिवारों के साथ रह रहे थे।

[bannergarden id=”8″]

कोतवाल रूम सिंह  ने बताया कि मामले के सम्बंध में जितेन्द्र से पूछताछ की जा रही है। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।