महिला उत्पीडन पर भाजपा नेत्री ने पुलिस से मोर्चा खोला

Uncategorized

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री डॉ रजनी सरीन ने पुलिस पर महिलाओं पर उत्पीडन का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है| डॉ सरीन ने अपने आवास पर पत्रकारों के समक्ष अपने गुस्से का इजहार किया|

उन्होंने बताया कि होटल मालिक दीपक सिंधी की ह्त्या के मामले में पकडे गए पंकज शुक्ला की गिरफ्तारी से उन्हें कोई परेशानी नहीं है| पंकज को कड़ी सजा मिले लेकिन पुलिस ने पंकज की पत्नी व उनके भाई की पत्नी को ३६ घंटे हिरासत में रखकर घोर अत्याचार किया है|

डॉ सरीन ने आरोप लगाया कि हिरासत के दौरान महिलाओं के पास मादक पदार्थ कहाँ से आया| पुलिस ने अपने पास से ही उनको दो दो सौ ग्राम नशीला पाउडर लगाया है| महिलाओं के साथ पहली बार इतना बड़ा अत्याचार देखा है| इस मामले की महिला आयोग के साथ ही मानवाधिकार आयोग से शिकायत करेंगें|

उन्होंने कहा कि कोई भी महिला अपने पति से नहीं कहेगी कि किसी की ह्त्या कर दो और गलत काम करके पैसा कमाओ| लवी दुबे की भी ह्त्या सट्टाबाजी के कारण की गई थी| पुलिस सटोरियों से बसूली करती है इसीलिये सट्टा बंद नहीं होता| वार्ता के दौरान वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश तिवारी ददुआ, नगर अध्यक्ष अशोक वर्मा, आदित्य मिश्रा, आशुतोष अवस्थी आदि मौजूद रहे|