जीजा के गाँव में शौंच करने गयी साली को बनाया गया बंधक

Uncategorized

फर्रुखाबाद: जिले के थाना जहानगंज क्षेत्र में सुबह शौंच करने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया| प्रभावशाली लोगों का मामला होने के कारण पुलिस ने चोरी छिपे झोला छाप डाक्टर से युवती का इलाज कराया|

ग्राम रतनपुर में श्याम बिहारी कंहार की करीब १८ वर्षीय आज सुबह ६ बजे मक्के के खेत में शौंच करने गई| वहाँ पूर्व प्रधान के भतीजे गुड्डू ने दो साथियों की मदद से युवती को दबोच लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया| युवती द्वारा कड़े तेवर अपनाए जाने के कारण उसे ८ बजे तक खेत में ही बंधक बनाया गया| जब युवती घर नहीं पहुँची तब उसे तलाश किया गया तभी मामले का भंडाफोड हुआ|

शिकायत मिलने पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया| दरोगा रमेश चंद्र यादव सिपाही इन्द्रजीत के साथ जांच-पड़ताल करने गए| उन्होंने पीड़ित युवती को लोहिया अस्पताल नहीं भिजवाया बल्कि मामले को छिपाने के लिए पड़ोसी गाँव बिरिया नगला ले जाकर झोला छाप डाक्टर से उसका उपचार कराया|

प्रधान विद्या देवी के पुत्र मूलचंद्र ने मोबाइल फोन पर जे ऍन आई को बताया कि दुष्कर्म पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह के भतीजे गुड्डू ने नहीं किया बल्कि लेखपाल व पटवारी नामक युवकों ने युवती को मक्के के खेत में दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा| उन्होंने बताया कि युवती एक माह पूर्व अपने जीजा श्यामबिहारी के साथ यहाँ आई थी| जिसका डॉ मुंशीलाल से इलाज कराया गया| जिसने पुलिस को लिखकर दे दिया कि उसके साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है| एसओ देके द्विवेदी ने बताया कि उन्हें इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है|

पुलिस अधीक्षक ओपी सागर ने बताया कि दुष्कर्म की घटना नहीं हुयी है| रंजिश के कारण झूंठी शिकायत की गई| लडकी ने सार्वजनिक रूप से तथा लिखित रूप से कहा है कि उसके साथ दुष्कर्म की घटना नहीं हुयी है| उसकी माँ ने भी इस बात की पुष्टि की है|