शर्मनाक: 5 पुलिसवालों ने किया 2 लड़कियों से बलात्‍कार

Uncategorized

झांसी। उत्‍तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा में सबसे ज्‍यादा मामले बलात्‍कार के आ रहे हैं। आखिर क्‍यों ना हो जब यहां की पुलिस ही दंरिंदगी पर उतर आयी हो। जी हां एक नया मामला प्रकाश में आया है झांसी से। यहां पर पांच पुलिस वालों ने दो लड़कियों के साथ थाने में बलात्‍कार किया। लड़की के घर वालों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच बिठा दी गई है।

दो लड़कियों आज सुबह अपने ब्‍वॉयफ्रेंड्स के साथ घूमने जा रही थीं। दोनों ट्रेन पकड़ने के लिए झांसी स्‍टेशन पहुंची तभी कुछ पुलिस वालों ने उन्‍हें रोक लिया और थाने ले गये। लड़कियों का आरोप है कि पांचों पुलिस वालों ने उनके ब्‍वॉयफ्रेंड्स को लॉकअप में बंद कर हम दोनों का रेप किया|

इसके बाद दोनों को यह धमकी देकर भगा दिया कि अगर कुछ बोले तो बड़े मामलों में फंसा कर अंदर कर देंगे। दोनों लड़कियों में से एक 13 साल की बच्‍ची थी, जो एटा में तैनात हेड कॉन्‍स्‍टेबल की बेटी है। दोनों ने हिम्‍मत दिखाते हुए घर वालों को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने पांचों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और झांसी के डीआईजी ने मामले में जांच बिठा दी है।