सिमटा रामगंगा का उफान, गंगा 5 सेमी. बढ़ी, पुलिया में पड़ी दरार

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) कई दिनों तक रामगंगा में चली बाढ़ का उफान सोमवार को धड़ाम हो गया | जिससे ग्रामीणों नें राहत की सांस ली| वही बाढ़ खत्म होनें के बाद पुलिया दरक गयी है | जिससे ग्रामीणों में दहशत है |

दरअसल रामगंगा में उफान के चलते अमृतपुर के राजपुर-गुडेरा सम्पर्क मार्ग पर बनी पुलिया के ऊपर कई फीट बाढ का पानी चल रहा था| जिससे एक दर्जन से अधिक गाँव में बाढ़ का पानी घुस भी गया था| बीते दिन रामगंगा का जलस्तर 137.5 मीटर दर्ज किया गया था | लेकिन अचानक रामगंगा 136.60 सेंटीमीटर पर आ गयीं| रामगंगा में खो, हरेली रामनगर बैराज से 4237 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| वहीं गंगा में बीते दिन जलस्तर135.35 मीटर दर्ज किया गया था| जबकि सोमवार को गंगा में 5 सेंटीमीटर का उफान दर्ज किया गया| गंगा सोमवार को 135.40 मीटर पर आ गयीं |
पुलिया चटकी, सड़क हुई खस्ता हाल
अमृतपुर के राजपुर-गुडेरा सम्पर्क मार्ग पर बनी पुलिया बाढ़ के चलते चटक गयी| वही सड़क भी बाढ़ का पानी निकलने से खस्ताहाल हो गयी है| लिहाजा यदि पुलिया दुरस्त नही हुई तो हादसे से इंकार नही किया जा सकता|
खुजली की बढ़ रही बीमारी
काफी समय से बाढ के गंदे पानी के सम्पर्क में रहने के कारण ग्रामीणों में खुजली की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है| डा. सुधीर नें ग्राम गुडेरा व हीरानगर में दवा का वितरण किया | जिसमे सर्वाधिक मरीज खुजली के मिले| कुल 222 मरीजों को दवा का वितरण किया गया|