घर में घुसकर पूर्व सैनिक से लूट

FARRUKHABAD NEWS

angrej singh yadavफर्रुखाबाद: फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र पहाड़ा नेकपुर कलां में मकान बनवा रहे पूर्व सैनिक को अज्ञात चार लोगो ने घर में घुसकर सैनिक के साथ मार पीट शुरू कर दी| सैनिक की बदमाशो के साथ करीब आधा घंटे तक उठा पटक चलती रही| बदमाश पैसा व् मोबाईल लेकर भाग गए|

बुधबार की रात करीब 11:30 बजे चार अज्ञात लोग घर में घुस गए| मकान का निर्माण कार्य चल रहा है| जिस कारण पूर्व सैनिक अंग्रेज सिंह यादव अंदर कमरे में सो रहे थे| तभी अचानक चार लोगो ने उन पर हमला कर दिया| फौजी भी अपना बचाव करते हुए उनको पकड़ने लगे| चारो बदमाशो में तीन के हांथो में डंडे व एक के हाँथ में रिवाल्वर थी| जब सैनिक रिवाल्वर लिए बदमाश को पकड़ता था| तो डंडे वाला हमलाबर हो जाता था| उनको पकड़ने के चक्कर में अंग्रेज सिंह यादव घायल हो गए| बदमाशो ने जब अपने को हारते हुए देखा तो वहां से भाग निकले| किसी तरह से घायल पूर्व सैनिक अपने पडोसी नत्थू सिंह यादव के घर जाकर दरबाजा खटखटाया| नत्थू सिंह उनको लेकर उनकी पत्नी पुष्पा देवी के पास ले गए|

लोको कॉलोनी से अंग्रेज सिंह यादव को उनकी पत्नी ने 1:15 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती करा दिया| अंग्रेज सिंह यादव मूल रूप से जाजपुर गोआ थाना मोहम्मदाबाद निवासी है| यहाँ पर अपने नए मकान का निर्माण करा रहे है| इनकी पत्नी पुष्पा देवी बच्चे विनय आशीष और लक्ष्मी के साथ लोको कॉलोनी में किराये के मकान में रहते है| पुष्पा देवी ने बताया कि बदमाशो ने मेरे पति से बारह हजार रुपये व मोबाईल लूट लिया है| पुलिस को घटना कि जानकारी मिलते ही पुलिस छानबीन में जुट गयी है| कर्नलगंज चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिल गयी है| अज्ञात बदमाशो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा|