खड़े ट्रैक्टर में टक्कर से कार में लगी भीषण आग

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर की टक्कर से कार में अचानक आग लग गयी| आग धूं-धूं कर जलनें लगी| जिसे देख मौके पर भीड़ लग गयी| उसमे बैठे सबार सकुशल बाहर आ गये | ग्रामीणों की मदद से पुलिस नें आग पर काबू पाया |
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के खिनमिनी व महमदपुर के मध्य नवाबगंज की तरफ जा रही एटा नम्बर की कार की खड़े ट्रैक्टर से टक्कर हो गयी| जिसके बाद कार में भीषण आग लग गयी | आग इतनी भीषण थी कि रास्ता बंद हो गया | सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कार में दो लोग सबार थे जो सकुशल निकल गये | कार एटा नम्बर की बतायी जा रही है| कार के मालिक का पता नही चल सका| कार में आग लगनें की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पंहुची और कार की आग पर काबू पाया| थानाध्यक्ष आमोद कुमार नें बताया कि उन्हें घटना के विषय में कोई जानकारी नही है| वह मुख्यमंत्री की बीसी में हैं|

E