विवाहिता की बाइक से गिरने पर मौत

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक राष्ट्रीय सामाजिक

फर्रुखाबाद:भाई के साथ बाइक पर बैठकर जा रही विवाहिता की गिरने से मौत हो गयी| उसे लोहिया अस्पताल के शव गृह में रखा गया है| पुलिस को घटना की सूचना दी गयी|
जनपद कन्नौज के छिबरामऊ भगवंतपुर निवासी पवन कश्यप की 30 वर्षीय सोनी कश्यप अपने मायके मैनपुरी के नगला सिबार निवासी कन्हैया लाल वाथम के साथ आ रही थी| जब वह बेबर बाई पास मैनपुरी के निकट से गुजरी तो उनकी बाइक अनियंत्रित हो गयी| जिससे सोनी जमीन पर गिर गयी| वह गम्भीर हो गयी| उसके भाई कन्हैया वाथम ने उसे दोपहर 4:20 पर लोहिया लाकर भर्ती कराया| जिसके बाद सोनी को डॉ० शिखर सक्सेना ने मृत घोषित कर दिया|
सोनी के भाई ने परिजनों को फोन पर सूचना दी| जिसके बाद उसके परिजन भी लोहिया अस्पताल आ गये| उन्होंने बताया की पवन वाथम दिल्ली में मजदूरी करता है| सोनी अपनी ससुराल में रह रही थी| घटना की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को लोहिया अस्पताल के द्वारा दी गयी|