खोखा का ताला काटकर हजारों का माल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीती रात खोखा काटकर उसमे से लगभग 10 हजार का सामान चोरी कर लिया गया| पुलिस को मामले की तहरीर दी गयी| पुलिस तफ्तीश कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला घाघ निवासी शोहराव हुसैन पुत्र रईस अहमद जैनपुर संपर्क मार्ग पर जूता-चप्पल की दुकान रखें है| बीती रात चोरों नें खोखे का ताला काट दिया और लगभग 10 हजार रूपये कीमत के जूता-चप्पल चोरी कर ले गये| सुबह जानकारी होनें पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी| उप निरीक्षक उदय नारायण शुक्ला ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की|