संजीब पारीया की 36 करोड़ 54 लाख की सम्पत्ति पर कुर्क की कार्यवाही

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी नें बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव ‘माफिया’ संजीब पारिया की 20 मार्च को 36,54,58,809,86 करोड़ रूपये की सम्पति को कुर्क किये जानें के आदेश दिये थे | जिसके चलते शनिवार को फतेहगढ़ क्षेत्र में पारिया की सम्पत्ति कुर्क की गयी|
शनिवार को तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय, सीओ सिटी प्रदीप कुमार भारी पुलिस बल के साथ फतेहगढ़ के लोको रोड़ स्थित सोनी पारिया इंटर कालेज पंहुचे| जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ 70 लाख आंकी गयी है| उस स्कूल को कुर्क किया गया | इसके साथ ही फतेहगढ़ की अन्य सम्पत्ति जिसमे 15,20,34,809,86 करोड़ की सम्पत्ति कुर्की की कार्यवाही की गयी | पारिया की सम्पत्ति की कुर्की के लिए प्रशासक बनायीं गयीं तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय नें बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर पारिया की सम्पत्ति कुर्क की जा रहीं है| उसकी तहसील सदर फर्रुखाबाद व अमृतपुर में सम्पत्ति है| जिसमे आज फतेहगढ़ की सम्पत्ति कुर्क करने की कार्यवाही हो रही है | बची हुई सम्पत्ति की होली के त्योहार के बाद कुर्की की कार्यवाही की जायेगी |