बीजेपी नें बूथ मजबूत करनें पर दिया जोर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबा:(अमृतपुर/कायमगंज संवाददाता) बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत बीजेपी नें विधानसभा अमृतपुर एवं कायमगंज की विधानसभा कार्यशाला आयोजित हुई| जिसमे पार्टी के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला गया|
शुक्रवार को विधानसभा अमृतपुर की कार्यशाला आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय एवं कायमगंज विधानसभा की कार्यशाला सीपी गेस्ट हाउस में आयोजित हुई। अमृतपुर विधानसभा की बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला में सांसद मुकेश राजपूत ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भाजपा एक राजनीतिक दल के साथ- साथ ऐसा सामाजिक संगठन है जो सिद्धांतों और मूल्यों पर चलता है एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए 1980 से इस संगठन के द्वारा अनेकों अभियान चलाए जा रहे हैं| अंतिम पायदान में बैठे व्यक्ति का संपूर्ण विकास और उसे समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए संगठन कार्य करता है| केंद्र व प्रदेश में सरकार बनाए रखने के लिए बूथ सशक्तिकरण अभियान से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जोड़ना होगा। जब बूथ मजबूत होगा तभी चुनाव में जीत सुनिश्चित होगी इसलिए आगामी लोकसभा और नगर पालिका के चुनाव में नवगठित कमेटियां बूथ को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा नए प्रारूप के माध्यम से अब केवल बूथ कमेटी में सिर्फ 11 सदस्य बनेंगे| अल्पकालीन विस्तारक की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। शक्ति केंद्र वही रहेंगे।
कार्यशाला का संचालन जिला उपाध्यक्ष जय गंगवार ने किया| इस अवसर पर अभियान संयोजक हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री डीएस राठौर, धीरेंद्र वर्मा, नवाबगंज मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज लालाराम शाक्य व श्वेता दुबे आदि रहे।
कायमगंज विधानसभा की कार्यशाला को संबोधित करते हुए राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ० मिथिलेश अग्रवाल ने कहा भाजपा संगठन में नव गठित होने वाली बूथ कमेटियों में सर्व समाज की भागीदारी होनी चाहिए| कार्यकर्ता अनुशासित होकर 16 मार्च से 26 मार्च के मध्य सभी बूथ का गठन करें। जिससे आगामी चुनावों में जीत का सिलसिला बरकरार रहे। सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० बीके गंगवार, जिला महामंत्री सुनील रावत, जिला उपाध्यक्ष नंदराम शाक्य, कायमगंज नगर अध्यक्ष चेतन तिवारी आदि रहे |