कार की टक्कर से बाइक सबार नें तोड़ा दम

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मार्ग दुर्घटना में बाइक सबार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया| उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया जहाँ चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया | परिजनों के अनुसार कार की टक्कर से दुर्घटना हुई|
थाना शमसाबाद के ग्राम प्रहलादपुर संतोषापुर निवासी 16 वर्षीय अनीश उर्फ सप्पू पुत्र ओमकार राजपूत दिल्ली में नौकरी करता था| मंगलवार सुबह ही वह होली के त्योहार के चलते घर आया था| शाम को बाजार से भैंस की दवा लेने शमसाबाद गया था| वापस आते समय चिलसरा के निकट कार नें उसे जोरदार टक्कर मार दी| जिससे उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया | जहाँ चिकित्सक ध्रुव राज सिंह नें अनीश को मृत घोषित कर दिया | माँ गीता देवी आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया | लोहिया अस्पताल में परिजनों की पुलिस से नोकझोंक हुई| मृतक तीन भाईयों में दूसरे नम्बर का था|