बसपा नेता अनुपम दुबे के भाई डब्बन भी अयोध्या से गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बसपा नेता अनुपम दुबे की मुसीबतें लगातार बढती जा रही है| पहले अनुपम दुबे के जेल जानें के बाद अब उनके भाई डब्बन दुबे को भी पुलिस ने अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया|
विदित है कि बीते 10 अक्तूबर 2020 को शहर कोतवाली में एक भूमि विवाद के चलते 25-30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था| सोशल साइड पर डॉ० अनुपम दुबे के करीबी गोपाल मिश्रा नें  अनुराग दुबे (डब्बन) के गिरफ्तार होनें की पोस्ट डाल कर जानकारी सार्वजनिक की| जिसमे डब्बन के अयोध्या से गिरफ्तार होनें की बात कही गयी है|  पता चला है कि डब्बन को इसी  भूमि विवाद में की गयी फायरिंग में जनपद की पुलिस ने अयोध्या से पकड़ा है| जिससे अब उनके करीबियों में खलबली मच गयी है| डॉ० अनुपम दुबे की पत्नी मीनाक्षी दुबे नें भी पोस्ट डालकर गिरफ्तारी की पुष्टि की है| अनुपम दुबे बीते 14 जुलाई 2021को ठेकेदार समीम हत्याकांड में फतेहगढ़ कोर्ट में हाजिर हुए थे| जहाँ से उन्हें जेल भेजा गया था| वह इस समय मैनपुरी जेल में निरुद्ध है| वहीं शाम को डब्बन को पुलिस फतेहगढ़ कोर्ट लेकर पंहुची|