ट्रैक्टर की टक्कर से फौजी सहित दो बाइक सबारों की मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर/नगर संवाददाता) ट्रैक्टर की टक्कर से फौजी सहित दो की दर्दनाक मौत हो गयी| फौजी की छुट्टी बुधवार को खत्म हो रही थी| दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया|
थाना राजेपुर के ग्राम बदनपुर निवासी 27 वर्षीय अवनीश उर्फ शिवम चौहान पुत्र सुरेश चन्द्र सेना में तैंनात था | उसकी वर्तमान तैनाती फतेहगढ़ कैंट बतायी गयी है| वह अपने मामा राजेश सिंह सोमवंशी के पुत्र 30 वर्षीय उत्कर्ष उर्फ रवि के साथ बाजार अपाचे बाइ क से राजेपुर आया था| जहाँ से वापस जाते समय गोंटिया तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रेक्टर नें बाइक सबारों को कुचल दिया| जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी| दोनों को पुलिस नें मौके पर आकर लोहिया अस्पताल भेज दिया| मृतक अवनीश की पत्नी रंगोली का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| अवनीश का बड़ा भाई अखिलेश भी फौज में है जो वर्तमान में दिल्ली में तैनात बताया जा रहा है| वहीं उत्कर्ष के पिता सुरेश चन्द्र भी सेना से सेवानिवृत हुए है जो वर्तमान में बुलंदशहर में गार्ड की नौकरी कर रहें हैं |
घटना की सूचना पर सीओ रविन्द्र नाथ राय, थानाध्यक्ष रण विजय सिंह, दारोगा राजीव सिंह लोहिया अस्पताल पंहुचे और परिजनों से पूंछतांछ की| ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया गया| सीओ नें बताया कि जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा|