सरदार तोषित प्रीत नें सपा छोड़ी, भाजपा में होंगे शामिल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के नेता सरदार तोषित प्रीत नें पार्टी से इस्तीफा दे दिया| वह काफी समय से सपा में कार्य करते हुए विभिन्य पदों पर रहे| अब वह भाजपा में शामिल हो सकते है|
शहर के लाल दरवाजा निवासी सरदार तोषित प्रीत सिंह समाजवादी पार्टी में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव, सपा के पंजाब के प्रभारी आदि पदों पर रहें| लिहाजा अब सरदार तोषित का सपा से मोह भंग हो गया है| जिसके चलते सरदार नें सपा से त्याग पत्र दे दिया|