हाई-वे पर दुर्घटना में बाइक सबार नें तोड़ा दम

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर/नगर संवाददाता) बाइक सबार को अज्ञात वाहन नें कुचल दिया| जिससे उसे गंभीर हालत में लोहिया अपस्ताल में भर्ती किया गया| जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया | पुलिस नें उसके परिजनों को सूचना दी | मौके पर पंहुचे परिजनों में कोहराम मच गया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम गढिया ढिलावल निवासी 28 वर्षीय अखिलेश राजपूत खेती का कार्य करता था| उसके पिता रघुवीर राजपूत की लगभग दो साल पूर्व मौत हो चुकी है| रविवार को वह बाइक से आ रहा था| उसी दौरान थाना राजेपुर के ग्राम जमापुर के निकट किसी अज्ञात वाहन नें अखिलेश को कुचल दिया| उसे गंभीर हालत में 108 एम्बुलेंस के ईएमटी रविन्द्र कुमार नें उसे शाम 4:26 लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जहाँ चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया| अखिलेश की पत्नी अंकिता व माँ का रो-रो कर बुरा हाल हो गया | थानाध्यक्ष रणविजय सिंह नें बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|