ओवर ब्रिज से गिरकर बाइक सबार की मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) शनिवार को न्यायालय से लौट रहे बाइक सबार अचानक ओवर ब्रिज से नीचे गिरनें से गंभीर हो गये| उन्हें सीएचसी लाया गया जहाँ चिकित्सक नें मृत घोषित कर दिया| परिजनों में कोहराम मच गया|
नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मझना निवासी 50 वर्षीय रामकुमार न्यायालय फतेहगढ़ से दहेज के मुकदमे की तारीख कर वापस लौट रहे थे| दहेज एक्ट का मुकदमा मृतक की बहन उर्मिला पत्नी चंद्र प्रकाश निवासी सिरौली के पुत्र की बहू ने राजकुमार के खिलाफ लिखाया था| रेलवे समपार शकुरुल्लापुर पर नवनिर्मित रेलवे ओवर ब्रिज पर बाइक अनियंत्रित हो गयी जिससे बाइक पुल पर गिरी, बाइक चालक राजकुमार ओवर ब्रिज के नीचे सड़क पर गिर गये| बाइक सवार के गिरने से आसपास हड़कंप मच गया| सूचना पर पंहुचे परिजनों नें घायल राजकुमार को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन पंहुचाया जहां चिकित्सक ने मृतक घोषित कर दिया | परिजनों में चीत्कार मच गयी| मृतक की पत्नी गीता देवी का भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक रेलवे स्टेशन के किनारे बाल कटिंग की दुकान चलाता था|
तीन सप्ताह में पुल से गिरनें की दूसरी घटना
बीते 23 नवंबर को मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव खगुउ निवासी सनी यादव और उनकी पत्नी नीलू यादव कायमगंज दवा लेने जा रहे थे| बाइक से नीचे जा गिरे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे| शनिवार को तो बाइक सबार की गिरकर मौत ही हो गयी|