ट्रैक्टर की टक्कर से पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी की मौत

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(राजेपुर/अमृतपुर संवाददाता) बाइक सबार पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गये| उन्हें सीएचसी में भर्ती किया गया | जहाँ परीक्षण के बाद चिकित्सक नें मृत घोषित कर दिया| जिससे परिजनों चित्कार मच गयी|
थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम नगला हूसा निवासी 35 वर्षीय गोपाल सिंह सोमवंशी पुत्र अश्वनी सोमवंशी पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी थी| रविवार को वह अपने परिवार के चाचा विपिन सिंह के साथ बाइक से जलालाबाद से वापस अपने घर लौट रहे थे| तहसील अमृतपुर के निकट राजेपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर नें बाइक सबार गोपाल सिंह के जोरदार टक्कर मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये| थानाध्यक्ष अमृतपुर मिनेश पचौरी नें उसे अपने निजी वाहन से सीएचसी पहुचाया| जहाँ डॉ. प्रमित राजपूत नें मृत घोषित कर दिया | सूचना पर मृतक की पत्नी वर्षा, माँ आशा देवी आदि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| सीओ रविन्द्र नाथ राय नें भी मौके पर जाकर जाँच की| थानाध्यक्ष मिनेश पचौरी नें बताया कि ट्रैक्टर टक्कर मारनें के बाद फरार हो गया| जाँच की जा रही है | तहरीर मिलने मुकदमा दर्ज किया जायेगा|