मेला रामनगरिया में 72 घंटे में दूसरी व 14 दिन में तीसरी बार लगी आग

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)मेला राम नगरिया में कल्पवासी एक महीने तक जप,तप व ध्यान करते हैं | साधू हो या कल्पवासी गृहस्थ सभी महीने भर आध्यात्म की गंगा में डूबे रहते हैं | लेकिन इस बार का मेला रामनगरिया में आग लगनें की घटनाओं नें लोगों को दहला कर रख दिया| इस बार 14 दिन में तीन बार आग और 72 घंटे में दूसरी बार आग लगनें से कल्पवासी सहमे नजर आये|

घटना नम्बर 1. मेला में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के लिए अस्थाई रूप से भवन बनाया गये थे| जिसमे 12 फरवरी को दिन सोमवार अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गयी| आग लगनें से हड़कंप मच गया| आग से कार्यालय के भीतर पड़े बेड और अन्य सामान जल गया | दमकल नें तत्काल आग पर काबू पाया| समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नही तो बड़े हादसे से इंकार नही किया जा सकता था |

घटना नंबर 2. मेला राम नगरिया में 23 फरवरी की रात अचानक भीषण आग लग गयी| जिसमे चार दिन से अधिक कल्पवासियों की झोपड़ी जलकर राख हो गयीं| जिसमे पांचाल घाट निवासी राजेश का 13 वर्षीय पुत्र गोविंद जिंदा जल गया | सात कल्पवासी घायल हो गये|

घटना नम्बर 3. बाबा मनमोहन स्वरूप निवासी बमरौली सबाजपुर पांचाल घाट मेला परिसर में सीढी नम्बर 6 के पास 15 महीने से रह रहे हैं| उनकी झोपड़ी में 25 फरवरी को अचानक आग लग गयी | गगन चुंबी आग की लपटे देखकर भगदड़ मच गयी| लोगों नें झोपड़ी से बाबा मनमोहन को बाहर निकाला| लेकिन बाबा चपेट में आनें से मामलू झुलस गये| सूचना पर दमकल की तीन गाड़ी मौके पर आ गयीं | उन्होंने आग पर काबू पाया|