पुलिस में नौकरी के लिए दिये पैसे वापस ना होनें पर सीएचसी संचालक नें लगायी फांसी, सुसाइड नोट छोड़ा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) नौकरी के लिए दिये गये पैसे वापस ना मिलने से आहत होकर युवक नें फांसी लगाकर जान दे दी| मृतक सुसाइड नोट भी छोड़ गया| पुलिस नें जानकारी होने मौके पर जाकर जाँच की |

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुबारक नगर निवासी 20 वर्षीय अरुन उर्फ अन्नू पुत्र अनील कुमार जाटव जो गाँव में ही जन सेवा केंद्र चलाता था| अरुन नें छत के पंखे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली | जिससे परिजन उसे फंदे से उताकर तत्काल ही सीएचसी लेकर गये | सीएचसी में चिकित्सक डा. अमरेश नें अरुन को मृत घोषित कर दिया| परिजन शव लेकर घर चले गये| मृतक अरुन के भाई अजय नें बताया कि अरुन के जनसेवा केंद्र के पास ही मेरापुर के ग्राम स्यानी निवासी झोलाछाप डा. विनीत कुमार का क्लीनिक है। जिससे दोनों में बेहतर सम्बन्ध हो गये | विनीत के पिता विश्राम सिंह नें पुलिस में नौकरी लगवानें के नाम पर 3.8 लाख रूपये लिए थे| नौकरी ना लगनें पर अरुन विश्राम को लगातार फोन कर रहा था लेकिन ना लगनें पर अरुन लगातार विश्राम से अपने पैसे मांग रहा था | लेकिन विश्राम सिंह पैसे नही लौटा रहा था| फांसी लगानें से पूर्व भी विश्राम को अरुन नें 50 फोन किये लेकिन उसका फोन नही उठा| इसके साथ ही उसके ऊपर कई लोगों का उधार भी था| जिससे तनाव में आकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी| मृतक की माँ मिथिलेश व अन्य परिजनों का बुरा हाल हो गया| मृतक तीन भाईयों में दूसरे नम्बर का था |
दो पन्ने का लिखा सुसाइड नोट
अरुन नें फांसी लगानें से पूर्व दो पन्ने का एक सुसाइड नोट भी लिखा है | जिसमे जिक्र किया है कि उसने पैसे के लिए विश्राम को लगभग 50 फोन किये लेकिन फोन नही उठा| उसने सुसाइड नोट में किन-किन को पैसा देना है इसका जिक्र भी किया|
आरोपी को भीड़ ने पीटा
अरुन की फांसी का कारण बने विश्राम सिंह भी मौके पर आ गया| जिसे देखकर भीड़ आक्रोशित हो गयी | मिली जानकारी के मुताबिक भीड़ नें उसे भी जमकर पीट दिया | विश्राम सिंह नें नौकरी के लिए पैसे लेनें की बात कबूल की है|
क्या बोली पुलिस
कोतवाल कायमगंज रामअवतार ने जेएनआई को बताया की पुलिस को परिजनों नें जानकारी नही दी| मीडिया के माध्यम से जानकारी होनें पर पुलिस मौके पर गयी थी| पुलिस को तहरीर मिलने पर कार्यवाही होगी |