लोध महासभा नें ‘लोधेश्वर महादेव’ का किया जलाभिषेक

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) अखिल भारतीय लोधी लोध महासभा ने ढाई घाट पर भगवान लोधेश्वर महादेव के गंगा स्नान व जलाभिषेक के कार्यक्रम का आयोजन किया |
मुख्य अतिथि एटा विधायक व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन वर्मा ‘डेविड’ ने पंहुच कर भगवान ‘लोधेश्वर महादेव’ की स्थापना कर जलाभिषेक किया| आचार्य रक्षपाल , आचार्य कृष्णगोपाल व गायत्री आर्या, सुमेधा आर्या व रामप्रकाश शास्त्री ने मंत्रोच्चार कर विधि-विधान से पूजन करा हवन-यज्ञ में आहुतियां दीं| इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया| जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं नें प्रसाद ग्रहण किया | इस दौरान
जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा, प्रदेश महामंत्री परशुराम वर्मा , महापौर शाहजहांपुर अर्चना वर्मा , डा. अरविन्द गुप्ता , सह प्रभारी अजय राजपूत फौजी , जिलाध्यक्ष महेशचंद्र राजपूत , रामबरन राजपूत , विक्रांत सिंह राना , आनन्द सिंह राजपूत , मनोज राजपूत , अनिल राजपूत , रामसरकार राजपूत , बेचेलाल वर्मा, अजय वर्मा आदि रहे|
नजर नही आये जिले के जनप्रतिनिधि
लोधी महासभा का कहना है कि उन्होंने सभी को आमंत्रण दिया | लेकिन सांसद मुकेश राजपूत के साथ ही अन्य कोई भी विधायक कार्यक्रम में नजर नही आया | जिसके राजनैतिक मायने लगाये जा रहे है|