माफिया अनुपम दुबे के 20 साल पूर्व कब्जा किये मकान को किया कुर्क

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस नें माफिया अनुपम दुबे के द्वारा 20 साल पूर्व कब्जा किये गये मकान को कुर्क कर महिला को सौप दिया|
जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह व एसपी विकास कुमार कुमार का एक्शन लगातार जारी है| रविवार को फिर तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय, सीओ सिटी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल द्वारा फतेहगढ़ के दाल मंडी और मछली बाजार में कार्यवाही की गयी| दरअसल महिला सोन कली नें बताया कि उसका मकान बीते 20 साल पूर्व माफिया अनुपम दुबे नें कब्जा कर लिया था | जिसे पुलिस नें कुर्क कर पीड़ित महिला सोंनकली को सौंप दिया |