सपा ने की गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ बैठक

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी के नेतृत्व में गठबंधन में शामिल सभी सहयोगी दलों के जिलास्तरीय पदाधिकारियों की बैठक मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय में हुई। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी को जिताने के लिए हम सभी को पूरे जोश के साथ जुटना होगा। हम सभी लोग इसी संकल्प के साथ हर बूथ में यह पैगाम लेकर जाएंगें। सभी गठबंधन के दल एक होकर चुनाव में कूदेंगे और सपा की सरकार बनेगी| इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुहेलदेव समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण कश्यप, प्रगतिशील समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष विमल यादव, राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष रामनिवास,राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के जिलाध्यक्ष नबाब सिंह वर्मा, जनवादी पार्टी सोशलिस्ट अमर जीत सिंह, ,महान दल सर्वेश शाक्य आदि के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी रहे| संचालन सपा जिला महासचिव मंदीप यादव नें किया|