मेला रामनगरिया का शुभारंभ, 72 हजार दीपों से रोशन हुआ मां गंगा का आंचल

FARRUKHABAD NEWS



फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरुवार को पूरे विधि-विधान के साथ हबन-पूजन व मन्त्रोच्चार के बीच 72 हजार दीप जलाकर माघ मेला रामनगरिया का भव्य शुभारम्भ किया गया| दीपों की रोशनी से माँ गंगा का आंचल रोशन हो गया| शुभारम्भ के बीच जयकारों के उदघोष से पूरें माहौल में सनातन संस्कृति की धारा प्रवाह होती दिखी| इस दौरान लोगों में श्रद्धा का सैलाब देखते बन रहा था।


सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, डॉ. सुरभि व जिलाध्यक्ष भाजपा रुपेश गुप्ता, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, एसपी विकास कुमार नें फीता काटकर मेला रामनगरिया का शुभारम्भ किया|इसके साथ ही शांति का संदेश देते हुए गुब्बारे भी छोड़े गये| आचार्य प. शिव कुमार शास्त्री नें हबन पूजन कराया| अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों नें हबन में आहुतियाँ दीं| हवन व पूजा-अर्चना संपन्न होनें के बाद गंगा तट

पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया| 51 हजार दीपो से माँ गंगा आरती, अपरा काशी फर्रुखाबाद लिखा गया| 21 हजारों दीपकों का दीपदान जलने से अनुपम छटा बिखर गई। कल्पवासी महिलाएं व पुरुषों ने गंगा में दीपदान किया।आचार्य प्रदीप नरायण शुक्ल, आचार्य प्रियंम, आचार्य कृष्णा तिवारी, अभय नारायण नें दीपदान का कार्यक्रम सम्पन्न कराया| लेजर शो देखकर भजन का आनन्द लिया| जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, सांसद मुकेश राजपूत आदि नें मां गंगा से मेला सकुशल संपन्न कराने की प्रार्थना की। वाराणसी के विद्वानों ने विधिविधान से गंगा आरती संपन्न कराई। अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति, ईश्वर दास महाराज, ईश्वर दयाल, नारायण दास उर्फ बटेसुर बाबा, मेला संत समिति अध्यक्ष महंत सत्यगिरि, अनीता द्विवेदी आदि रहे |
होर्डिंग टांगनें पर साधुओं का हंगामा
गंगा के किनारे बने पक्के द्वारों पर दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास महाराज नें अपने होर्डिंग पक्के द्वारों पर लगा दिये| जिसका बाबा सत्यगिरी नें विरोध किया और होर्डिंग लगानें के विरोध में पुल पर जाम लगानें का प्रयास किया| लेकिन मौके पर पंहुचे थानाध्यक्ष कादरी गेट विनोद कुमार शुक्ला नें होर्डिंग हटवाकर हंगामें को शांत किया|