मासूम बालिका से बहसी दरिंदे ने किया दुष्कर्म

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मासूम बालिका के साथ दरिन्दे नें  हैबनियत की सारी हदे पार कर दी| पीड़िता की माँ की तहरीर पर पुलिस नें गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला नें पुलिस को तहरीर दी|  जिसमे कहा कि उसकी 6 वर्षीय पुत्री व 4 वर्षीय बालिका को दुर्गा कालोनी निवासी आरोपी गप्पे पुत्र राम लडैते बुलाकर ले गया| उसके बाद बालिका के साथ हैबनियत की सारी हदें पार कर दी| घटना की सूचना पर पुलिस नें आरोपी  गप्पे को दबोच लिया और उसके खिलाफ 376, 511, 504, 506 के साथ ही पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया|
कोतवाल जेपी पाल नें बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है| मुकदमा भी दर्ज कर जाँच की जा रही है|