मतदाता दिवस पर बनायी 10 किलोमीटर लंबी मानव श्रंखला

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) चौदहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 10 किलोमीटर लंबी मानव श्रंखला बनाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया |

फतेहगढ़ के स्व० ब्रम्हदत्त द्विवेदी स्टेडियम में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में चौदहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया| जिसके तहत टाउनहाल फर्रुखाबाद से लालगेट तिराहा, आवास विकास, भोलेपुर होते हुये स्व० ब्रम्हदत्त
द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ तक 10 किलोमीटर लम्बी मानवत श्रंखला का आयोजन किया गया| जिसमें सुभाष चन्द्र प्रजापति, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, गजराज सिंह यादव उप जिलाधिकारी, संजय कुमार सिंह अपर उप जिलाधिकारी, रवीन्द्र कुमार अधिशाषी
अधिकारी ईओ फर्रुखाबाद रहे| मानवश्रंखला एवं पीडी महिला डिग्री कालेज फतेहगढ़ से निकाली गयी रैली ब्रम्हदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ पर पहुँचने के उपरान्त रैली में मौजूद सभी अधिकारी ,कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं को भारत के नक्शा एवं स्वीप फर्रुखाबाद के शब्दाकार स्वरूप देकर मतदाता शपथ दिलायी गयी। मतदाता शपथ दिलाने के बाद स्वीप योजना के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। इसी प्रकार मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में अच्छा कार्य करने वाले बूथ लेविल अधिकारी, सुपरवाईजरों को भी सम्मानित किया गया। मतदाता दिवस के इस आयोजन में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा भी रहे|