परचून दुकान से नकदी व सामान साफ

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीती रात चोरों ने पुलिस को होमवर्क दे दिया| चोरों नें किराना दुकान का ताला तोड़कर नकदी व सामान साफ कर दिया गया| मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी|| पुलिस जाँच कर रही है| थाना क्षेत्र के ग्राम गांधी निवासी राजीव पुत्र श्रीराम की किरानें की निबिया चौराहे के निकट परचून की दुकान है| चोरों नें बीती रात उनकी दुकान का ताला तोड़ दिया| सुबह 7 बजे दुकान पर राजीव पंहुचे तो जानकारी हुई | राजीव नें डायल 112 पर फोनकर जानकारी दी|
दुकानदार राजीव नें बताया कि चोर लगभग आधा किलो चांदी के सिक्के, चार हजार की नकदी के साथ ही बड़ी मात्रा में सामान चोरी कर के गये| थानाध्यक्ष कामिल खान ने बताया कि चोरी की सूचना पर जांच पड़ताल की गई| आसपास सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए गये| जांच की जा रही है|