चित्रों में माध्यम से दिया पर्यावरण का संदेश

FARRUKHABAD NEWS कृषि जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संस्कार भारती की ग्रीष्म कालीन कार्यशाला में छात्राओ ने कागज पर चित्र व मॉडल बनाकर पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया|

कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के संरक्षक आचर्य ओमप्रकाश मिश्रा कंचन ने किया| अध्यक्ष संजय गर्ग ने कहा कि हमे पर्यावरण की सुरक्षा की चिंता रखनी चाहिए| प्रांतीय मंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि पौधारोपण से ही पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखा जा सकता है| दिवसाधिकारी आकांक्षा सक्सेना, वीनावर्मा आदि ने सभी को पौधा उपहार में दिया| डॉ० रविन्द्र यादव, पंकज पाण्डेय, अनुभव सारस्वतआदि मौजूद रहे|