बहुत कर ली गंदगी, अब सफाई का संकल्प

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: सरकारी कार्यालय में पान, गुटखा न खाने और पालीथिन के इस्तेमाल पर मुख्यमंत्री के रोक लगाने के आदेश के बाद सरकारी महकमे हरकत में आ गए हैं। सफाई और गंदगी न फैलाने के संकल्प का दौर शुरू हो चुका है। शुक्रवार को नगर के घोडा नखास और प्राथमिक विधालय सलावत खां के बच्चो ने सफाई रखने की शपथ ली| और सभी को सफाई रखने का संदेश दिया|

घोडा नखास विधालय के प्रधानाचार्य संजय तिवारी के साथ पूर्व सभासद गयासिंह पाल ने विधालय के अध्यापको और बच्चो को सफाई रखने की शपथ दिलाई| इसके साथ ही साथ विधालय के आस-पास भी सफाई की गयी| मौके पर मौजूद लोगो को सफाई के फायदे के साथ ही साथ अपने आस-पास सफाई रखने के लिये जागरूक किया गया|

प्रधानाचार्य संजय तिवारी ने कहा की सीएम का संदेश सभी के मानने योग्य है| कचड़ा करने से आस-पास का वातावरण गंदा होता है और गुटखा खाने से मन और अंदरूनी शरीर को नुकसान पंहुचता है| इस लिये सभी को सफाई रखनी चाहिए| इस दौरान सलाबत खां की इंचार्ज प्रधानाचार्य गिरजा देवी आदि मौजूद रहे|