राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के समय दो दिन का अवकाश करनें की मांग

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अयोध्या राममन्दिर के भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में उत्साह है| प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन के साथ ही अगले दिन भी अवकाश घोषित करनें की मांग की|

भाजपा मंडल महामंत्री शिवम दुबे नें साथी नेताओं के साथ पीएम मोदी को सम्बोधित ज्ञापन सीडीओ अरविन्द मिश्रा व अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति से भेट कर उन्हें सौंपा| जिसमे कहा कि लगभग 500 साल के लम्बे इंतजार के बाद आखिर वह दिन आ

गया जब भगवान अपने मन्दिर में स्थापित हो रहे हैं| जिससे पूरे देश में खुशी की लहर है| घर में दीपावली बनायी जायेगी| लिहाजा प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 22 जनवरी व उसके अगले दिन 23 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाये | गौरव यादव, विष्णु नारायण दीक्षित, संदीप औदिच्य,शंकर ठाकुर आदि रहे|