सड़कों पर काल बनकर घूम रहे सांड: अखिलेश यादव

Politics Politics- Sapaa UP NEWS

एटा:(अलीगंज संवाददाता)अखिलेश यादव ने अलीगंज में शहीद मेजर केपी सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण किया और उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशान साधा| अखिलेश नें कहा यूपी की सड़कों पर काल बनकर सांडधूम रहे |
यूपी के एटा जनपद में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। सपा मुखिया यहां बलिदानी मेजर केपी सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण करने आए थे। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने शहीद केपी सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद यहां उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सड़कों पर पुलिस से ज्यादा सांड दिखाई देते हैं। इस सरकार में बीजेपी के लोग किसानों, गरीबों व सपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लगा रहे हैं। यहां एक ही प्रकार के लोगों की सरकार चल रही है। पहले हम पर आरोप लगाए जाते थे। आज समाज का हर वर्ग दुखी दिखाई दे रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि सांड सड़कों से लेकर खेतों तक काल बनकर घूम रहे हैं। आए दिन किसानों को सींग मारकर घायल कर देते हैं। इसके अलावा एक शहीद की प्रतिमा का अनावरण करने का जो मौका शहीद के परिवार ने दिया है उसके लिए हम उनके आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि “बीजेपी सबका साथ सबका विकास की बात करती है लेकिन सबके साथ गैर बराबरी नहीं खत्म हो रही है| ये पीडीए का जो हमारा नारा है यह गैर बराबरी, भेदभाव खत्म करने के लिए है|” सपा नेता अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा “महंगाई चरम सीमा पर है, लोगों के हाथ में नौकरी, रोजगार नहीं है| हमारा मुख्य लक्ष्य है कि उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी का सफाया हो, उत्तर प्रदेश ही सरकार बनाता है, 80 हराओ भाजपा हटाओ| इसके साथ ही सरकार पर हमलावर होते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा “क्या देश के रक्षा मंत्री यूपी में एक शहीद हुआ कानपुर का नौजवान उसके परिवार के बीच जाकर बैठे? सोचिए हम कितने कमजोर दिखाई दे रहे हैं सीमा पर| आप लाल आंखें दिखाना चाहते थे अब आपने आंखें बंद कर ली? चीन से लेकर दूसरे देश आपकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं|