किसान दिवस पर 64 अन्नदाताओं को किया सम्मानित

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो ) पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर फतेहगढ़ के ऑफिसर्स क्लब में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया | जिसमे किसानों को भी सम्मानित किया गया |
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह , जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य , विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर , भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता नें कार्यक्रम में आये 64 किसानों को सम्मानित किया | जिलाधिकारी ने कहा कि अपने उत्पादन की गुणवत्ता सुधारने के लिए को आधारित प्रकृति खेती व नमी संरक्षण को बढ़ावा देना चाहिए। सम्मानित किये गये किसानों से अपील करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र में ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य कर व अन्य कृषकों को भी जागरूक करें।