चुनावी महाभारत में मोदी के खिलाफ अर्जुन की भूमिका में रहूँगा: भानू

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने पीएम मोदी के लिए विवादित वयान दिया है| उन्होंने पीएम मोदी को राक्षस बताकर खुद को अर्जुन की भूमिका में बताया|
शहर के मोहल्ला सेनापति स्थित एक प्रतिष्ठान पर पंहुचे राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह
नें प्रदेश कार्यालय का शुभारम्भ किया| उन्होंने कहा कि पूर्व में जीतने भी पीएम हुए उन्होंने जब चाहा तो उनकी मुलाकात हुई| लेकिन यह लोकतंत्र के पीएम मोदी है जो एक मिनट का समय किसान हित में मिलने का नही दे रहे| उन्होंने विवादित वयान देते हुए कहा कि अब मिलना नही है| पीएम मोदी राक्षसी प्रवर्ती में आ गये हैं| राष्ट्रीय अध्यक्ष नें कहा कि अब मिलना नही है अब चुनावी महाभारत में वह अर्जुन की भूमिका में होंगे| तब महाभारत में जानें जाती थी लेकिन अब मशीन को किट्ट दबायेंगे, पिट्ट हराएंगे और सिट्ट जितायेंगे | उन्होंने कहा कि किसान क्रांति दल का गठन किया है| जिसके तहत वह लोक सभा का चुनाव सभी सीटों पर चुनाव लड़ायेंगे| उन्होंने कहा जो किसान की बात करेगा वह देश पर राज करेगा| सरकार नें किसानों को कुछ नही दिया | युवा प्रदेश अध्यक्ष पवन समाधि , जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी, मंडल अध्यक्ष नीरज भाटिया, अर्जुन श्रीवस्तव, प्रदीप सक्सेना आदि रहे|